Edition

रात 1:30 बजे पुरानी मंडी में वारदात, वाहन चालक का सिर फोड़ा, कांच चकनाचूर   

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रात 1:30 बजे पुरानी मंडी में वारदात, वाहन चालक का सिर फोड़ा, कांच चकनाचूर   

 

सरायपाली/ रायपुर से सब्जी लाकर पुरानी मंडी पहुंचे एक वाहन चालक को आधी रात तीन युवकों ने घेर लिया। मारपीट कर उससे 5700 रुपये नगद और मोबाइल लूट लिया गया। आरोपियों ने गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। घटना 8 और 9 जून की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे की है। पैकिन पुटका के रहने वाले अक्षय दास वैष्णव ने पुलिस को बताया कि वह उमाशंकर जायसवाल की पिकअप चलाता है। सब्जी मंडी में गाड़ी खड़ी करते समय तीन लोग आए। उनमें से एक को बाकी लोग ‘पवन’ नाम से बुला रहे थे। तीनों ने अचानक अक्षय पर हमला कर दिया। जेब से 5700 रुपये और मोबाइल छीन लिया। हाथापाई में अक्षय के हाथ और सिर में चोट आई है। जाते-जाते बदमाशों ने गाड़ी का कांच भी तोड़ दिया।अक्षय ने थाना प्रभारी से मिलकर लिखित शिकायत दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!