Edition

छत्तीसगढ़ सरकार और NSDC की बड़ी पहल: इजरायल में केयरगिवर के 3,500 पदों पर बंपर भर्ती, ₹2 लाख महीना तक वेतन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ सरकार और NSDC की बड़ी पहल: इजरायल में केयरगिवर के 3,500 पदों पर बंपर भर्ती, ₹2 लाख महीना तक वेतन

भारत-इजरायल फ्रेमवर्क समझौते के तहत छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग और NSDC (राष्ट्रीय कौशल विकास निगम) के सहयोग से विदेश में रोजगार का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। इजरायल में ‘होम-बेस्ड केयरगिवर (Live-in Caregiver)’ के कुल 3,500 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती में महिला उम्मीदवारों को विशेष प्राथमिकता दी गई है।  

भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें (एक नज़र में)

• कुल पदों की संख्या: 3,500 पद (90% महिलाएं और 10% पुरुष)

• मासिक वेतन (Gross): लगभग ₹2,00,000 प्रति माह (6,443.85 NIS)

• कार्यस्थल: इजरायल (Israel)

• अनुबंध की अवधि: 2 वर्ष (नियमों के अनुसार आगे बढ़ाने योग्य)

• अतिरिक्त सुविधाएं: नियोक्ता (Employer) द्वारा रहने और खाने की व्यवस्था के साथ मेडिकल इंश्योरेंस  

आवेदन के लिए जरूरी पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

• आयु सीमा: 25 वर्ष से 45 वर्ष के बीच।

• शैक्षणिक योग्यता: कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण और बुनियादी या मध्यम स्तर की अंग्रेजी बोलने/समझने का ज्ञान।

• तकनीकी योग्यता: भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे (OJT सहित) का केयरगिविंग सर्टिफिकेट अनिवार्य है। इसके तहत GDA, ANM, GNM, B.Sc Nursing, Post B.Sc Nursing, Physiotherapy या Nurse Assistant/Midwifery वाले उम्मीदवार पात्र हैं।

• शारीरिक मापदंड: शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ, न्यूनतम लंबाई 1.5 मीटर और वजन कम से कम 45 किलोग्राम होना आवश्यक है।

• अन्य शर्तें: आवेदक ने पहले कभी इजरायल में काम न किया हो और उनके पास न्यूनतम 3 वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट होना चाहिए।  

मिलने वाली सुविधाएं और छुट्टियां

• कार्य दिवस: सप्ताह में 6 दिन काम करना होगा।

• अवकाश: साल में 16 दिन की वार्षिक छुट्टी और 9 राष्ट्रीय अवकाश मिलेंगे।

• कटौतियां: वेतन से मेडिकल इंश्योरेंस (168.80 NIS), आवास भत्ता (578.36 NIS तक) और भोजन के लिए (अधिकतम 25%) नियमानुसार कटौती की जाएगी।  

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: NSDC के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण।  

2. दस्तावेज और पात्रता जांच: शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताओं का सत्यापन।  

3. मार्गदर्शन (Counselling): कार्य और प्रक्रिया के बारे में जानकारी।  

4. ओरिएंटेशन और वेरिफिकेशन: दस्तावेजों की अंतिम जांच।  

5. स्वास्थ्य परीक्षण और PCC: मेडिकल टेस्ट और पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) अनिवार्य।  

6. वीडियो इंटरव्यू: इजरायली नियोक्ता द्वारा ऑनलाइन साक्षात्कार।  

7. अंतिम चयन: इजरायली नियोक्ता द्वारा अंतिम चयन।

(ध्यान दें: NSDC केवल इस प्रक्रिया में एक मार्गदर्शक (Facilitator) है, अंतिम निर्णय इजरायली नियोक्ता का होगा)  

मुख्य जिम्मेदारियां (Job Responsibilities)

चुने गए उम्मीदवारों को इजरायल में वृद्धजनों (Elderly) और दिव्यांगजनों (PWDs) की लाइव-इन केयरगिवर के रूप में देखरेख करनी होगी। इसके तहत पर्सनल केयर (नहलाना, कपड़े बदलना), खाना बनाना, समय पर दवाइयां देना, उनके स्वास्थ्य की निगरानी करना और घर की साफ-सफाई जैसे कार्यों में सहायता करनी होगी।  

अनुमानित खर्च और अन्य जानकारी

यात्रा से पहले पंजीकरण, मेडिकल टेस्ट, पीसीसी, वीडियो इंटरव्यू फीस और प्लेसमेंट ब्यूरो शुल्क को मिलाकर कुल अनुमानित खर्च ₹1,47,086 + टैक्स + वीजा और फ्लाइट टिकट रहेगा। इजरायल पहुंचने के बाद भी कुछ राशि किश्तों में देय होगी। लोन की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार से संपर्क करें |
Israel_HBC_PPT_Hindi

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!