Edition

ग्राम जोगनीपाली व दुलारपाली रोड(सरायपाली) एवं ग्राम पतई(पटेवा) में पुलिस की छापामारी, 63 लीटर अवैध (महुआ/देसी प्लेन) शराब कीमती 17,000 रूपये जप्त

ग्राम जोगनीपाली व दुलारपाली रोड(सरायपाली) एवं ग्राम पतई(पटेवा) में पुलिस की छापामारी।

 63 लीटर अवैध (महुआ/देसी प्लेन) शराब कीमती 17,000 रूपये जप्त

महासमुन्द/ – जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है।

*01-थाना सरायपाली-*

*प्रकरण 1*

अपराध क्रमांक 204 /26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट

दिनांक 15.06.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि पदमपुर रोड से ग्राम जोगनीपाली बिना नंबर एक्टिवा स्कूटी में एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब लेकर ग्राम जा रहा है, सूचना पर ग्राम जोगनीपाली मोड़ के आगे घेराबंदी कर बिना नंबर स्कुटी एक्टिवा को रोककर पूछताछ करने पर स्कुटी चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम धीरज दास मानिकपुरी पिता उत्तरा कुमार मानिकपुरी उम्र 28 वर्ष निवासी जोगनीपाली थाना सरायपाली का रहने वाला बताया उसके कब्जे से स्कूटी के बीच में रखे 01 सफेद प्लास्टिक बोरी में 30 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 6000 रू एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कुटी कीमती 80,000 को जप्त कर उक्त आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 

*गिरफ्तार आरोपी-*

01- धीरज दास मानिकपुरी पिता उत्तरा कुमार मानिकपुरी उम्र 28 वर्ष निवासी जोगनीपाली थाना सरायपाली।

 

*जप्त संपत्ति-*

01- 30 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 6000 रूपये

02- 01 नग बिना नंबर एक्टिवा स्कुटी कीमती 80,000 रूपये।

 

*जुमला जप्त संपत्ति कीमती 86,000 रूपये।*

 

*प्रकरण 2*

अपराध क्रमांक 203/26 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट।

घटना स्थल ग्राम नूनपानी से ग्राम दुलारपाली रोड गोहिरा पेड़ के पास दिनांक घटना समय को आरोपी अलेख राम अजगर पिता चोको अजगर उम्र 43 साल ग्राम बुधूडोंगर द्वारा अवैध रूप से 15000 एम एल (15 लीटर) महुआ शराब कीमती 3000 रुपये बिक्री करने वास्ते अपने मोटर साइकिल क्रमांक CG-06 GK-5309 में परिवहन करते पाए जाने से जप्त कर उक्त आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 

*गिरफ्तार आरोपी-*

01- अलेख राम अजगर पिता चोको अजगर उम्र 43 साल ग्राम बुधूडोगर थाना सरायपाली जिला महासमुंद ।

 

*जप्त संपत्ति-*

01- 15 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 3000 रूपये।

02- एक मोटरसाइकिल किमती 40,000 रूपये।

 

*जुमला जप्त संपत्ति कीमती 43,000 रूपये।*

 

*01-थाना पटेवा-*

*प्रकरण 1*

अपराध क्रमांक 109 /26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट

दिनांक घटना समय को आरोपी विनोद निर्मलकर पिता रूंगु निर्मलकर उम्र 40 साल निवासी ग्राम झारा

द्वारा अवैध रूप से एक हरे रंग के प्लास्टिक बोरी में 18000 एमएल (18 लीटर) अवैध देसी प्लेन शराब कीमती 8000 रूपये को बिक्री करने वास्ते मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 06 एचबी 2226,कीमती करीब 40,000 रुपये, को ग्राम पतई माता रोड में परिवहन करते मिला। जिसे जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 

*गिरफ्तार आरोपी-*

01- विनोद निर्मलकर पिता रूंगु निर्मलकर उम्र 40 साल निवासी ग्राम झारा जिला महासमुंद छ.ग.।

 

*जप्त संपत्ति-*

01- 18 लीटर अवैध देसी प्लेन शराब कीमती 8000 रूपये।

02- 01 नग मोटरसाइकिल कीमती 40,000 रूपये।

 

*जुमला जप्त संपत्ति कीमती 48,000 रूपये।*

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!