Edition

🚨 अलर्ट: कसडोल-पिथौरा मार्ग पर दिखा विशालकाय टस्कर हाथी, कई गांवों के लिए चेतावनी जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

🚨 अलर्ट: कसडोल-पिथौरा मार्ग पर दिखा विशालकाय टस्कर हाथी, कई गांवों के लिए चेतावनी जारी

बीती रात कसडोल से पिथौरा जाने वाले मार्ग पर एक बड़े टस्कर (नर) हाथी को घूमते हुए देखा गया है रात के अंधेरे में सड़क पर हाथी को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। यह जंगली हाथी इस इलाके में लगातार विचरण कर रहा है और किसी भी वक्त, कहीं भी अचानक सामने आ सकता है।

हाथी की इस हलचल को देखते हुए सभी स्थानीय निवासियों और ग्रामीणों से विशेष अपील की जाती है कि:

 रात के समय अनावश्यक यात्रा करने से बचें और यातायात में अत्यधिक सावधानी बरतें।

 अंधेरे में घरों से बाहर बिल्कुल न निकलें।

 अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए खेतों और खलिहानों में सोने से बचें।

 जंगल की तरफ जाने से बचें और अपने आस-पास पूरी तरह से सतर्क रहें।

📍 इन गांवों में है विशेष हाई अलर्ट:

कोठारी, गुड़ागढ़, तालदादर, नवागांव अचानकपुर, चनहाट, जोगीडीपा, पकरीद, रामपुर, पाड़ादाह, दोन्द, फुरफुंदी और इनसे लगे हुए आसपास के सभी क्षेत्रों के ग्रामीण विशेष रूप से सावधान रहें।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!