ईच्छापुर में कबीर पंथ की चौका आरती का आयोजन, जिला पंचायत सभापति कुमारी भास्कर हुईं शामिल
सरायपाली। ग्राम ईच्छापुर में 25 जून को मानिकपुरी समाज के तत्वावधान में कबीर पंथ की पावन चौका आरती कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा जिला मंत्री महासमुंद श्रीमती कुमारी भास्कर मुख्य रूप से शामिल हुईं।इस अवसर पर संत कबीरदास के सत्य, प्रेम, समरसता एवं मानवता के आदर्शों का स्मरण करते हुए समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की गई। आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित चौका आरती में समाजजनों एवं श्रद्धालुओं के साथ श्रीमती भास्कर ने भी सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश कुमार चौधरी, भाजपा कार्यकर्ता मुरली नायक, रामरतन पटेल, सरपंच युगल किशोर साहू, आयोजन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द के संदेश के साथ हुआ।





















