Edition

माधोपाली में सुनी गई मन की बात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

माधोपाली में सुनी गई मन की बात

सरायपाली/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत माधोपाली में आज ग्रामीणों के द्वारा मन की बात सुनी गयी। आज के कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. प्रकाशचंद्र पटेल, जनपद उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र (मुकेश ) चौधरी, महिला मोर्चा महामंत्री राधा नायक, जन्मज्य नायक, राकेश नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पीएम मोदी ने मन की बात में पश्चिम एशिया की स्थिति पर गंभीर चर्चा की और संयम की अपील की। उन्होंने सोना खरीदने से बचने, विदेश यात्रा टालने और पेट्रोल-डीजल बचाने की सलाह दी। किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया।जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. प्रकाशचंद्र पटेल ने कहा की पीएम मोदी की मन की बात से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। उनके कहे गए शब्दों से लोगों का आत्मविश्वाश और मनोबल बढ़ता है। मन की बात के प्रति एपिसोड से हमें कुछ न कुछ सीखने को जरूर मिलता है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!