शासकीय प्राथमिक शाला मोहनमुंडा में नेवता भोज का आयोजन
सरायपाली। प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टी. सी. पटेल, बीआरसीसी देवानंद नायक एवं संकुल समन्वयक छबिलाल पटेल के मार्गदर्शन में आज शासकीय प्राथमिक शाला मोहनमुंडा में सहायक शिक्षक सुशील कुमार नायक के जन्मदिन पर सभी बच्चों को नेवता भोज में उनकी इच्छानुसार पुड़ी सब्जी, पकौड़ी और चाकलेट दिया गया । बच्चों के साथ स्वयं शिक्षक, रसोइया ने भी भोज ग्रहण किया। सहायक शिक्षक सुशील नायक ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यालय और समुदाय एवं शिक्षक व बच्चों के बीच आपसी सहयोग, भावानात्मक जुड़ाव एवं सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने का एक प्रभावी माध्यम है। इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में अपनत्व की भावना विकसित होती है और विद्यालय तथा समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है। कार्यक्रम में शिक्षक के साथ रसोइया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, स्वीपर, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी उपस्थित थे।




















