Edition

शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाठा संकुल केंद्र बैदपाली में पहाड़ा, कॉपी और पेन का वितरण 

शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाठा संकुल केंद्र बैदपाली में पहाड़ा, कॉपी और पेन का वितरण 

 

सरायपाली/ शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाठा, संकुल केंद्र बैदपाली में आज विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास एवं अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से बच्चों को उपयोगी शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को पहाड़ा, पेन एवं कॉपी प्रदान की गई। आराध्या स्पोर्ट्स की ओर से पहाड़ा व पंच सुशीला कुमार की और से कॉपी की व्यवस्था की गई थी।

विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में नियमित अध्ययन, लेखन अभ्यास एवं गणितीय दक्षता को बढ़ावा देना है। प्राथमिक स्तर पर पहाड़ा सीखना बच्चों की गणितीय समझ को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को पहाड़ा उपलब्ध कराकर उन्हें नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं पेन एवं कॉपी के वितरण से बच्चों को लिखने-पढ़ने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध हुई, जिससे उनके अध्ययन कार्य में सुविधा होगी।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, प्रतिदिन पढ़ाई करने, लिखने का अभ्यास करने और दिए गए पहाड़ों को याद करने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक शैक्षणिक सामग्री प्राप्त की और इस पहल के प्रति खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रधान पाठक हृदयराम राम साव ने कहा कि बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने से उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी गतिविधियां भी आवश्यक हैं, जो उन्हें सीखने के लिए प्रेरित करें।

शिक्षक जयंत बारीक ने कहा कि बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही नियमित अभ्यास की आदत डालना अत्यंत आवश्यक है। पहाड़ा गणितीय दक्षता की नींव मजबूत करता है, जबकि कॉपी और पेन बच्चों में लेखन कौशल विकसित करने में सहायक होते हैं। विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीबिका कुमार ने अपनी और से सभी बच्चों को कॉपी भेंट किया बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने तथा अपने शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कल्याणी नाग, कुंती नंद, रमीला विभार भी उपस्थित रही। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!