दुर्गापाली स्कूल में सरस्वती सायकल योजना के तहत 32 छात्राओं को सायकल वितरण
सरायपाली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली में शासन की निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना अन्तर्गत सायकल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती मौना पटेल सरपंच ग्राम पंचायत दुर्गापाली अध्यक्षता निमंकर पटेल प्राचार्य,विशिष्ट अतिथि चितरंजन पटेल अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति,राजकुमार पटेल समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना के साथ किया गया।विद्यालय के पात्र 32 छात्राओं को सायकल प्रदान किया गया,सायकल मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी व उत्साह का भाव था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच महोदया ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की इस योजना से बालिकाओं का आत्मविश्वास बढेगा और ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठेगा,उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने व अच्छे से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने विद्यालय सम्बन्धी जानकारी दी,साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं में निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना,निःशुल्क पाठ्यपुस्तक योजना,छात्रवृत्ति योजना,अपार आईडी,जातिप्रमाण पत्र आदि के बारे में विस्तार से बताया।अध्यक्ष चित्तरंजन पटेल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक स्टॉप, समिति के सदस्य,पालकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता शिवप्रसाद पटेल ने किया।





















