Edition

वाणिज्य विषय की मेरिट लिस्ट में महासमुंद की 5 छात्राएं, दर्शिका को बीकॉम में मिलेगा स्वर्ण पदक

वाणिज्य विषय की मेरिट लिस्ट में महासमुंद की 5 छात्राएं

दर्शिका को बीकॉम में मिलेगा स्वर्ण पदक

महासमुंद, 23 जुलाई 2026। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा हाल ही में घोषित बीकॉम और एम कॉम की प्रावीण्य सूची में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के वाणिज्य संकाय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे विश्वविद्यालय में अपने महाविद्यालय और महासमुंद जिले का नाम रोशन किया है।

 

नाम रोशन किया। विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार, बीकॉम अंतिम वर्ष में महाविद्यालय की होनहार छात्रा दर्शिका गोलछा ने 1800 में से 1368 अंक प्राप्त कर पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल की है। जिसके लिए उन्हें विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। वहीं इसी कक्षा की शिवांगी जीसी ने 1354 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

स्नातक के साथ-साथ स्नातकोत्तर स्तर पर भी छात्राओं का प्रदर्शन बरकरार रहा। एम कॉम चतुर्थ सेमेस्टर की प्रावीण्य सूची में संस्था की तीन छात्राओं ने अपना दबदबा बनाया है। छात्रा रश्मिता कर गुरुलता ने 2000 में से 1516 अंक प्राप्त कर चतुर्थ, विभूति साहू ने 1490 अंकों के साथ छठवां और सजना श्रीवास्तव ने 1450 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान अर्जित किया है।

 

महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन पिछले कई वर्षों से अनवरत जारी है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष अजय कुमार राजी ने बताया कि विगत 05 वर्षों में बी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में अपना स्थान पक्का किया है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी वर्ष 2019 में गुरमीत नामदेव, वर्ष 2022 में निशा गंगोले, वर्ष 2023 में प्रमोद कुमार ने भी विश्वविद्यालय की एम कॉम की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान अर्जित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।सत् 2020-21 में 04, 2021-22 में 03, 2022-23 में 07, 2023-24 में 05 और 2024-25 में 03 छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय की वाणिज्य संकाय की प्रावीण्य सूची में अपना स्थान अर्जित कर महाविद्यालय एवं महासमुंद जिले का परचम लहराया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने हर्ष जताया है।

विज्ञापन

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!