उड़ीसा से रायपुर ले जा रहा था 37.940 किलो गांजा, कार-मोबाइल सहित 25.02 लाख की संपत्ति जब्त
सरायपाली। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान सिंघोड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। उड़ीसा से छत्तीसगढ़ में गांजा खपाने आ रहे एक तस्कर को NH-53 रेहटीखोल में नाकाबंदी कर पकड़ा गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक JETTA कार क्रमांक MH 02 CD 3140 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना पर रेहटीखोल में नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद उक्त कार आती दिखाई दी। कार चालक से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम *श्रवण यादव पिता रामपति यादव उम्र 39 साल निवासी अमाव थाना चैनपुर जिला कैमूर, बिहार* बताया। पूछताछ में गोलमोल जवाब देने पर कार की तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान कार की डिक्की में अलग से बना चेंबर मिला। चेंबर खोलने पर उसमें रखे 18 पैकेटों में कुल *37.940 किलोग्राम गांजा* बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा *मदन रामपुर, उड़ीसा* से लाकर *रायपुर, छत्तीसगढ़* में खपाने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी से *18,97,000 रुपये कीमत का 37.940 किलो गांजा*, गांजा परिवहन में प्रयुक्त *कार क्रमांक MH 02 CD 3140 कीमत 6,00,000 रुपये* और *01 मोबाइल कीमत 5,000 रुपये* जप्त किया। इस प्रकार कुल *25,02,000 रुपये* की संपत्ति जब्त की गई है।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी(2)(सी) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
*जप्त संपत्ति*
1. *गांजा* – 37.940 किलो, कीमत 18,97,000 रुपये
2. *JETTA कार* – MH 02 CD 3140, कीमत 6,00,000 रुपये
3. *मोबाइल* – 01 नग, कीमत 5,000 रुपये
*कुल जुमला* – 25,02,000 रुपये
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।





















