Edition

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ बाल कैबिनेट का गठन, छात्राओं ने दिखाई नेतृत्व क्षमता

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ बाल कैबिनेट का गठन, छात्राओं ने दिखाई नेतृत्व क्षमता

सरायपाली/महासमुंद। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बलौदा में विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं मतदान के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से बाल कैबिनेट का गठन पूर्णतः लोकतांत्रिक एवं प्रत्यक्ष मतदान प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। चुनाव प्रक्रिया के चुनाव प्रभारी प्रधान पाठक श्री रूपलाल मांझी रहे। मतदान कार्य को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पीठासीन अधिकारी श्री सुरेश विशाल तथा मतदान अधिकारी क्रमांक–1 श्री फकीर चरण चौधरी, मतदान अधिकारी क्रमांक–2 श्री सुधीर सोना एवं मतदान अधिकारी क्रमांक–3 श्रीमती श्यामा गार्डिया को नियुक्त किया गया।

 

शाला के प्रधानमंत्री पद के लिए कक्षा 8वीं के छात्र आशीष देहरी एवं छात्रा कु. नीलम विशाल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के पश्चात कु. नीलम विशाल विजयी घोषित हुईं।

 

मतगणना का दायित्व श्री हेमसागर प्रधान, श्री विवेक मांझी एवं श्री प्रवीण प्रधान ने सफलतापूर्वक निभाया। संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का पर्यवेक्षण ऑब्जर्वर श्री अनिल खूंटे द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व, निष्पक्ष चुनाव की गरिमा तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में नेतृत्व, उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करती हैं। अंत में सभी नव-निर्वाचित बाल कैबिनेट सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!