बलौदा में हुआ छात्र संघ का गठन
सरायपाली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदा में कल 25 जुलाई को छात्रसंघ का गठन किया गया। छात्र-छात्राओं के योग्यता के आधार पर स्टाफ के सभी शिक्षकों द्वारा छात्रसंघ का मनोनयन किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य अरुण कुमार सतपथी के द्वारा छात्रसंघ को विद्यालय के अनुशासन और विकास की रीढ़ बताते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में शालानायक भेषराज साव, शाला नायिका आशा डडसेना, शाला सचिव विद्याचरण साहू, अनुशासन सचिव टिकेश्वर डडसेना, सांस्कृतिक सचिव उषा बरिहा, साहित्यिक सचिव रितु साहू, क्रीड़ा सचिव सागर साव, पर्यावरण सचिव नसीब मलिक, स्वच्छता सचिव धनंजय सिदार, विज्ञान सचिव खुशबू भोई, भूगोल सचिव पम्मी बरिहा, वाणिज्यिक सचिव जयती रीतिया, स्काउट सचिव ईश्वर सालमा, रेडक्रास सचिव तनिषा बरिहा, गाइड सचिव सिमरन बरिहा, पेयजल सचिव जलेश भोई, विद्युत सचिव डोलामणि साव, प्रार्थना सभा सचिव रितु साहू- अर्पिता बेहरा एवं अमृता साहू, कक्षानायक एवं कक्षानायिका 12 वीं ए अमित पाण्डे, बिन्दु बरिहा, 12 वीं बी शैलेश सुरजा, खुशी भोई, 12 वीं सी निकेश भोई, राखी बड़ाई, 11 वीं ए टिकेश सिदार, हिमांशी निषाद, 11 वीं बी दीपक दास, पूजा यादव, 11 वीं सी हेमसन सोनी, सरिता राणा, 10 वीं ए कृष्णा बारीक, गोपिका कुमार, 10 वीं बी नैतिक प्रधान, उषा रीतिया, 9 वीं ए संतलाल जाल, नव्या साहू एवं 9 वीं बी बिनत साहू व प्रियदर्शी प्रधान शामिल हैं।इस छात्रसंघ गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के व्याख्याता अभिमन्यु चढ़ी, गुलाबचन्द्र दास, मनोज कुमार भोई, नूपतिलाल पटेल, मनोज कुमार साहू, सुविता तिवारी, विवेक बारीक, अनुताप विशाल, बासंती प्रधान, प्रवीण कुमार छत्रवाणी, शिक्षक ब्रज किशोर प्रेमी, एन-लक्ष्मण श्रीनिवास, राजकुमार सिंह, खीरसागर पटेल, सौदागर साहू, स्टाफ भगवान सिंह ठाकुर, जोगेन्द्र वर्ग, नितीश प्रधान, रश्मि मिश्रा, रम्भा सिदार एवं सुभाष सोनी का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सूर्यकांत बारीक ने किया।





















