एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण
सरायपाली। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज *दिनांक 30-07-2026* को नवीन निर्माणाधीन न्यायालय परिसर में *”पेड़ माँ के नाम”* थीम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया* के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर *श्री प्रफुल्ल कुमार सोनवानी* न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय महासमुंद लिंक कोर्ट सरायपाली, *श्रीमती वंदना दीपक देवांगन* प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरायपाली, *श्री पंकज आलोक तिर्की* द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरायपाली, *श्री पवन अग्रवाल* प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश के अतिरिक्त न्यायाधीश सरायपाली, *श्री वैभव घृतलहरे* न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरायपाली, *सुश्री प्रगति गुर्दे* व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी सरायपाली, *श्री पुरुषोत्तम पटेल* अध्यक्ष अधिवक्ता संघ सरायपाली, *श्री राजेन्द्र कुमार दास* सचिव अधिवक्ता संघ सरायपाली सहित अन्य सम्माननीय अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे और पौधरोपण किया।

इस अवसर पर श्री प्रफुल्ल कुमार सोनवानी ने अपने संबोधन में कहा कि _“वृक्ष ही जीवन हैं। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए हर नागरिक को साल में कम से कम 1 पेड़ लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।उन्होंने उपस्थित लोगों से पौधों को गोद लेकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को हराभरा बनाना और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देना है।





















