सेजेस सरायपाली में शाला प्रबंधन समिति का गठन, सर्वसम्मति से कमल पटेल को एसएमसी अध्यक्ष एवं राजेश अग्रवाल बने उपाध्यक्ष
सरायपाली। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में पालकों की बैठक दिनांक 28 जुलाई 2026 को अपरान्ह 2 बजे सभा कक्ष में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित पालकों द्वारा सर्वसम्मति से विद्यालय विकास एवं बालहित में कमल पटेल को अध्यक्ष,राजेश अग्रवाल को उपाध्यक्ष,पदेन सचिव सेजेस प्राचार्य गजेन्द्र कुमार अरिल्ले,एसएमसी पालक सदस्य के रुप में शबनम खान,अहिल्या यादव,दुतिया अजगर, पद्मा सेठ,मोहनलाल निषाद,टी.आर. धृतलहरे,मो.अफजल,रिजवाना बेगम,सरिता यादव,सुनिता बारी, राजेन्द्र जायसवाल,चंपालाल डडसेना,योगेश नायक,वन्दना पटेल, राजेश पटेल,गिरिजा पटेल,डॉ आशीष दास,अरविंद जायसवाल तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रुप में पार्षद विकास सिंह एवं कुमारी भास्कर (सभापति एवं सदस्य,जिला पंचायत महासमुन्द),शिक्षाविद् के.के. पाणिग्राही एवं हेमसागर प्रधान सहित,एसएमसी का गठन उपस्थित पालकों द्वारा किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष कमल पटेल ने संबोधित करते हुए सर्वप्रथम स्कूल के विद्यार्थियों के माताओं/ पालकों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं समर्पित भाव से विद्यालय का विकास सामुहिक रुप से,सबको साथ लेकर योजनाबद्ध ढंग से करने के संकल्प को सबके समक्ष रखा।
नवनियुक्त एसएमसी उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे पूर्व से इस विद्यालय में सेवाकार्य किए जाने का अनुभव है,इस कार्य को विद्यालय हित,बालहित में और आगे बढ़ाने में अपना योगदान देने सार्थक प्रयास करूंगा।
कुमारी भास्कर,सभापति एवं सदस्य जिला पंचायत महासमुन्द एवं पालक सदस्य ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय विकास एवं विद्यार्थियों के उपलब्धि बढ़ाने में एसएमसी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और इसके कर्तव्यों का सकुशल निर्वहन करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है इसलिए इस ध्येय से कार्य करने हेतु सबको प्रेरित किया एवं सर्वसम्मति से बनाए गए अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,समस्त सदस्यों को हार्दिक बधाई दिया।
पूर्व अध्यक्ष एवं पालक सदस्य डॉ आशीष दास ने नवगठित एसएमसी के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,समस्त सदस्यों एवं उपस्थित सक्रिय पालकों को बधाई दी और आशा व्यक्त किया कि टीम निर्विवाद रूप से अपने कार्यकाल को सबके साथ मिलकर उपलब्धिमूलक बनाएंगे और शाला विकास में खूब योगदान देंगे, शाला का नाम रोशन करेंगे।
सेजेस सरायपाली प्राचार्य एवं पदेन सचिव (एसएमसी) जी.के.अरिल्ले ने नवनिर्वाचित एसएमसी अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई दिया और उपस्थित समस्त पालकों को भी उनकी सक्रिय भागीदारी हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।





















