शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में बाल संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण
सरायपाली। शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में बाल संसद के गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती, भारत माता,छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
इसके पश्चात विद्यालय में गठित बाल संसद के सभी पदाधिकारियों को प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने ताज और हार पहनाकर उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई।
बाल संसद में अमन बरिहा को प्रधानमंत्री, पुरुषोत्तम चौहान को शिक्षा मंत्री, हेमराज भोई को खेल मंत्री, आयुष यादव को स्वास्थ्य मंत्री, चम्पा चौहान को सांस्कृतिक मंत्री, सुजीत विश्वकर्मा को जल मंत्री, खुशी चौहान को स्वच्छता मंत्री, परी भोई को बागवानी मंत्री, मौर्य भोई को अनुशासन मंत्री, ईसान भोई को खोया-पाया मंत्री, धनवी निषाद को भोजन मंत्री तथा उषा भोई को प्रार्थना मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
इसी प्रकार कक्षा नायकों में कक्षा पहली से अजीत विश्वकर्मा, कक्षा दूसरी से नितिन भोई, कक्षा तीसरी से सुजीत विश्वकर्मा, कक्षा चौथी से शिवांगी विश्वकर्मा तथा कक्षा पाँचवीं से गगन भोई को शपथ दिलाकर उनके दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बाल संसद के उद्देश्य, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा नेतृत्व क्षमता के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम का समापन सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए किया गया।





















