महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वरुण पाण्डेय एवं रूखमणी रानू सम्मानित :
35 वर्षों से आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से समाज सेवा में समर्पित हैं वरुण पाण्डेय
जांजगीर। महिला सशक्तिकरण एवं बालिका आत्मरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरुण पाण्डेय एवं रूखमणी (रानू) को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच छत्तीसगढ़ द्वारा नगर भवन, बलौदाबाजार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज एवं शासन की विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं गरिमामयी उपस्थिति में कलेक्टर कुलदीप शर्मा, वनमंडलाधिकारी गढ़वीर धम्मशील, पुलिस अधीक्षक राय गौरव राम प्रवेश तथा मंच के प्रदेशाध्यक्ष के.के. वर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि वरुण पाण्डेय ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 35 वर्ष आत्मरक्षा प्रशिक्षण को समर्पित किए हैं। उनके मार्गदर्शन एवं सेल्फ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के सहयोग से अब तक प्रदेश की 10 लाख से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। इसी उल्लेखनीय योगदान के लिए वरुण पाण्डेय एवं रूखमणी (रानू) को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर संगठन से जुड़े सदस्यों एवं समाज के विभिन्न वर्गों में हर्ष का माहौल है।
सम्मान प्राप्त होने पर दक्षिणेश्वर महाकाली आश्रम के सनत गुरुजी, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा हर्षवर्धन, अनुविभागीय अधिकारी सुब्रत प्रधान, तहसीलदार शशिभूषण सोनी, सांदीपनि महाविद्यालय के डायरेक्टर संतोष गुप्ता, अमर सुल्तानिया, जितेंद्र तिवारी, मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश सचिव वीरेंद्र डड़सेना, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के एस.एस. बघेल सहित वंशिका चौहान, आरती सराफ, संतोष साहू, पंकज दास, कुमार गौरव, श्रीजेता पाण्डेय, त्रिलोचन साहू, राहुल साहू, भगवंतीन निराला, केदारनाथ बरेठ, अरुण कश्यप, अमेश जांगड़े, निशी धीवर, सरोज सारथी, राइसकिंग खूंटे, वीरभद्र बहादुर लॉयन, तरुण खटकर, यादराम हिरवानी, राजेश नायक (पप्पू भैया), विजेंद्र (गुड्डू यादव), संजय पंडा, जितेंद्र रावत, लवली महंत, वेणु मंजूरी, रेणुका कुम्हार, वामिनी साहू, हरीश साहू, कविता खूंटे, स्वाति गढ़ेवाल, हिमांशु पटेल, वैभवी सिंह सिसोदिया, भूमिका कुर्रे, ज्योति मानिकपुर, ज्योति बघेल, खुशबू महंत, खुशबू सिंह, अंकिता सिंह, लिजा महंत, जी.आर. प्रधान, हर्षवर्धन शास्त्री, हरप्रीत सिंह, गीता बरेठ, प्रशांत पाण्डेय, आराधना खूंटे, नेहा यादव, लक्ष्य थवाईत, सुजीत मोगरे सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।





















