Edition

यादव महासभा ने जनगणना आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

यादव महासभा ने जनगणना आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

 

सरायपाली:-अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ स्वप्न कुमार घोष एवं शताब्दी समारोह के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जातिगत जनगणना 2027के कार्यकम हेतु राष्ट्र व्यापी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी राज्यों की इकाइयां एवं उनसे संबंधित जिला, तालुका इकाई बढ़चढकर भाग ले रही है, इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ यादव महासभा के एक प्रतिनिधि मंडल ने जनगणना आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग कि गई कि आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों अलग दर्ज करने के बजाय जाति कलाम में केवल यादव दर्ज किया जाने की मांग की है। महासभा के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस डी यादव ने बताया कि देशभर में स्थानीय उपनामों के कारण यादव समाज की सरकारी अभिलेखों में अलग , अलग नामों से दर्ज किया जाता है। महासभा का दावा है कि वर्ष 1931की जाति जनगणना के आधार पर इन सभी उपजातियों को संयुक्त आबादी देश की कुल जनसंख्या का , 21.8 प्रतिशत थी।1931की जाती जनगणना में अंग्रेजों ने साजिश कर यादव जाति का बटवारा कर दिया लेकिन अब नहीं होने देंगे। महासभा ने अभियान चलाया है जिसमें लोगों को भी करेंगे व केंद्र सरकार व राज्य सरकार के जनगणना आयुक्त से अनुरोध कर सभी उपजातियों को यादव में क्लब करवाएंगे। महासभा की मांग है कि यादव समाज की सभी 700 उपजातियों को एकीकृत कर यादव श्रेणी में शामिल किया जाय तथा जनगणना प्रगणकों को निर्देश दिए जाएं कि यदि किए व्यक्ति उपजाति बताए तो भी जाति कालम में यादव ही दर्ज किया जाय। महासभा ने इस विषय पर देश व्यापी जनजागृतिकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत पदाधिकारी गांव गांव जाकर लोगों को जाती कालम में यादव दर्ज करवाने के लिए जागरूक करेंगे। महासभा के अनुसार 15 जुलाई से 31 जुलाई तक सभी राज्यों में राज्य के जनगणना आयुक्त, निदेशक को, 1 अगस्त से 15 अगस्त तक संभागीय आयुक्तों, 16 अगस्त से 31 अगस्त तक जिले कलेक्टरों को तथा 1सितंबर से 30सितंबर तक उपखण्ड अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार एवं जनगणना आयुक्त से 700 उपजातियों को यादव में शामिल करने की मांग की जाएगी। महासभा का कहना है कि इससे भविष्य में जन कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में यादव समाज का समग्र विकास और कल्याण सुनिश्चित हो सकेगा। महासभा ने ये भी कहा कि कि छत्तीसगढ़ में यादव, रावत ,राउत एक ही जातीय पहचान के रूप में प्रचिलत किंतु राउत जाति के केंद्र के जाति प्रमाण पत्र बनने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में अहीर रावत, राउत शब्द के प्रचलन के कारण एक ही समुदाय के अलग अलग श्रेणियों में दर्श होने की संभावना बनी रहती है। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव, राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस डी यादव, राष्ट्रीय सचिव डी आर यादव, रामाश्रय यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, शोभा यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, विनोद यादव कार्यकारी युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, लक्ष्मी यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, अखिलेश यादव जिला अध्यक्ष बिलासपुर, संजय यादव प्रदेश सचिव ,निरंजन यादव कार्यकारी युवा जिला अध्यक्ष रायपुर, राहुल यादव जिला अध्यक्ष रायपुर , गणेश यादव प्रदेश सचिव उपस्थित थे, प्रेस विज्ञप्ति नरेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी द्वारा जारी की गई है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!