45 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त, 1 महिला गिरफ्तार
सरायपाली। जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पुजारीपाली में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने एक महिला के घर से *45 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब* जप्त की है जिसकी कीमत *9,000 रुपये* बताई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार 04.08.2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पुजारीपाली निवासी *सूरजो मांझी* अपने घर में अवैध रूप से हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब बिक्री के लिए रखी है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रही महिला को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरजो मांझी, पति मुरली मांझी, उम्र 39 वर्ष, निवासी पुजारीपाली, थाना बलौदा बताया। घर के कमरे में जमीन के अंदर गड्ढे में छिपाकर रखी कुल 45 लीटर अवैध महुआ शराब* बरामद की गई। गवाहों के समक्ष शराब को जप्त कर कब्जे में लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 49/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट* के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।





















