Edition

हाई स्कूल पैकिन में शाला प्रबंधन समिति का गठन

हाई स्कूल पैकिन में शाला प्रबंधन समिति का गठन

सरायपाली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पैकिन, विकासखंड सरायपाली, जिला महासमुंद में शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजित बैठक में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया।

नवगठित समिति में शेषदेव दास को अध्यक्ष एवं टिकेश्वरी चौहान को उपाध्यक्ष चुना गया। समिति के सदस्यों में रीताकांती साव, दिलीप भोई, संजय भोई, माधुरी चौहान, विरेन्द्र तिवारी, आरुणि छत्रे, प्रशान्त भोई, पुरंजय चौहान, सदानंद प्रधान, सुरेन्द्र साहू, दिव्या साहू, हेम बाई भोई, रामेश्वर भोई, सुकमुनी पटेल, हेमन्त दास, राजकुमार जाल, सौदामिनी भोई, पूजा निलेश तिवारी, गीतिका आरुणि छत्रे, नरेश कुमार बारिक, ज्योति प्रधान, रत्नाकर कर तथा उबासिनी बरिहा को शामिल किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री सुशील कुमार पटेल को समिति का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया।

 

बैठक में नवगठित समिति के दायित्वों, विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छ एवं सुरक्षित विद्यालय वातावरण तथा विद्यालय एवं समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के अंत में समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!