सरस्वती शिशु मंदिर में ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
सरायपाली । सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय- सरायपाली में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों द्वारा विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता वाग्देवी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, संस्कारित एवं सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अहिल्या बहन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर विद्यालय की व्यवस्थापक सरिता साहू ने भी अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार अपनाने, अनुशासित जीवन जीने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से सदैव दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि जागरूक होगी तो समाज भी स्वस्थ और सशक्त बनेगा। कार्यक्रम के दौरान अहिल्या बहन के साथ सुनीता बहन एवं अन्य आगंतुकों का भी स्वागत विद्यालय परिवार की ओर से किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य त्रिलोचन कर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की तथा नशा मुक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन दीदी प्रतिभा मिश्रा के द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय के व्यवस्थापक सरिता साहू ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों का आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य सुश्री डिगेश्वरी यदु तथा प्रधानाचार्य रमेश प्रधान के निर्देशन पर कुसुमलता पटेल , पद्मावती गोस्वामी,नमिता यादव ,काजल साहू, सुनीता पंडा,सुनीता भोई पंकजिनी साहू, आशा साहू ,नेहा पटेल त्रिलोचन कर, गोवर्धन प्रधान, अमृत मिश्रा, अनिल सिदार ,परीक्षित साव ,अरुण साहू ,हेमंत जैरी , राकेश नायक सहित विद्यालय के समस्त आचार्य एवं दीदियों की सहभागिता सराहनीय रही।





















