हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत बलौदा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
करीब 1100 लोगों ने लिया हिस्सा, भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा बलौदा
सरायपाली। “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत भाजपा मंडल बलौदा द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नीलांबर तांडी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 1100 लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। देशभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन के दौरान पूरा बलौदा क्षेत्र भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदा के मैदान से हुई। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ झंडा रैली निकाली, जो स्वर्ण जयंती चौक तक पहुंची।
इसके बाद स्वर्ण जयंती चौक से जामपाली तक विशाल बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर बाइक पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम में श्रीमती सरला कोसरिया, श्री छत्तर सिंह नायक एवं श्रीमती कुमारी भास्कर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इनके साथ भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
आयोजन को सफल बनाने में भाजपा मंडल के महामंत्री श्री गिरीश साहू एवं श्री राजकुमार पटेल, उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार भोई, उपाध्यक्ष श्री सुभाष प्रधान, संभाग प्रभारी बिलासपुर श्री धनेश नायक एवं श्री उद्धव नन्द सहित मंडल के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
वहीं भाजपा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी भोई की भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता रही। जिला मंत्री महिला मोर्चा महासमुंद श्रीमती वर्षा साहू ने कार्यक्रम प्रभारी के रूप में तथा श्रीमती नीलम प्रधान ने सह-प्रभारी के रूप में आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीमती दिव्यकांति मेहेर ने भी आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
“हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने वाली इस भव्य तिरंगा यात्रा ने बलौदा क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। करीब 1100 लोगों की सहभागिता ने आयोजन को भव्य, उत्साहपूर्ण और यादगार बना दिया।





















