Edition

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर (सोर्स पाॅईंट) आरोपी बिकास कुमार साहू गिरफ्तार

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर (सोर्स पाॅईंट) आरोपी बिकास कुमार साहू गिरफ्तार

सरायपाली। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सिंघोड़ा के बहुचर्चित गांजा तस्करी मामले के *”सोर्स पॉइंट” आरोपी बिकास कुमार साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी माथासाही, थाना चौलियागंज, जिला कटक (ओडिशा)* को एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर *जिला अंगुल (ओडिशा)* से गिरफ्तार किया है।

मामले का विवरण:*

02 माह पूर्व दिनांक *06.06.2026* को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन क्रमांक *UP-70 LT 0860* में कटहल के नीचे छिपाकर गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना पर ग्राम रेहटीखोल, NH-53 स्थित अंतर्राज्यीय जांच नाका में चेकिंग की गई।

 

वाहन से *125.700 किलोग्राम गांजा* बरामद किया गया था। जिसकी बाजारू कीमत लगभग *62,85,000 रुपये* है। पूछताछ में वाहन चालक *धीरेंद्र कुमार गौतम* और साथी *लवकुश गौतम*, दोनों निवासी जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि गांजा को *जिला बलांगीर (ओडिशा)* से लाकर *जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)* में खपाने ले जा रहे थे।

 

इस मामले में थाना सिंघोड़ा में *अपराध क्रमांक 59/2026, धारा 20(B)(ii)(C) एनडीपीएस एक्ट* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

 

*जप्त संपत्ति:*

1. *125.700 किलोग्राम गांजा* – ₹62,85,000

2. *टाटा माजदा पिकअप वाहन* – ₹8,00,000

3. *01 नग मोबाइल* – ₹8,000

*कुल जप्त संपत्ति: ₹70,93,000*

 

*एंड-टू-एंड विवेचना:*

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की *एंड-टू-एंड और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन* की जा रही थी। इसी क्रम में सोर्स पॉइंट तक पहुंचते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी *बिकास कुमार साहू* को ओडिशा के जिला अंगुल से दबोचा गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने गांजा सप्लाई करना स्वीकार किया है।

 

*गिरफ्तार आरोपी:*

1. *बिकास कुमार साहू* – सोर्स पॉइंट, निवासी कटक (ओडिशा) – _नव गिरफ्तार_

 

*पूर्व में गिरफ्तार:*

1. *धीरेंद्र कुमार गौतम* – परिवहनकर्ता, प्रयागराज (उ.प्र.)

2. *लवकुश गौतम* – परिवहनकर्ता, प्रयागराज (उ.प्र.)

 

यह संपूर्ण कार्यवाही *एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स* एवं *थाना सिंघोड़ा पुलिस टीम* द्वारा की गई।

विज्ञापन

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!