निबंध प्रतियोगिता में दीक्षा द्वितीय
महासमुंद। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती “लौह पुरुष दिवस” के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा आयोजित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में शासकीय हाई स्कूल लाफिनखुर्द की कक्षा दसवीं की छात्रा *कु. दीक्षा साहू* ने ब्लॉक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में *द्वितीय स्थान* प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के पश्चात निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित तीन-तीन प्रतिभागियों की सूची पुलिस विभाग को भेजी गई थी। निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से दीक्षा साहू, पायल, प्रीति, काजल, डिमेश्वरी एवं मोनिका ने तथा चित्रकला प्रतियोगिता में कुसुमलता, जागृति, लीसा, गीतांजलि एवं गोपिका ने सहभागिता की।
ब्लॉक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की छात्रा कु. दीक्षा साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर *जिला पुलिस अधीक्षक, महासमुंद* के कार्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।





















