Edition

ध्वजारोहण के दौरान सरपंच के साथ जातिगत भेदभाव का लगा आरोप प्रशासन ने किया पंचायत सचिव का सिरपुर तबादला

ध्वजारोहण के दौरान सरपंच के साथ जातिगत भेदभाव का लगा आरोप

प्रशासन ने किया पंचायत सचिव का सिरपुर तबादला

सरायपाली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत किसड़ी में ध्वजारोहण के दौरान एक अप्रत्याशित घटना सामने आई है, जिससे वहाँ के ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। यहाँ पंचायत सचिव पर सरपंच के साथ जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया गया है। सचिव पर आरोप है कि ध्वजारोहण के दौरान सचिव ने सरपंच पर तुलसी मिला पानी छिड़का और इसके बाद पंडित को बुलाकर मंत्रोच्चार कराया गया। मिली जानकारी अनुसार पंचायत भवन में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान सचिव पृथ्वीराज भोई द्वारा सरपंच नीलमणि रात्रे पर तुलसी मिला पानी छिड़कने का आरोप लगाया गया है। यही नहीं, इसके बाद पंडित को बुलाकर मंत्रोच्चार भी कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि यह सब सरपंच की जाति को लेकर किया गया। हालांकि घटना की वास्तविकता क्या थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत भवन एक सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक स्थान है। यहां निर्वाचित सरपंच के साथ इस तरह का व्यवहार गंभीर मामला है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इस घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। सरपंच ने कलेक्टर महासमुंद, पंचायत विभाग, एसडीएम और सरायपाली थाना प्रभारी से लिखित शिकायत की है। शिकायत के बाद प्रशासन ने सचिव का तबादला किसड़ी से सिरपुर पंचायत कर दिया है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!