अवैध महुआ शराब पर पुलिस की दबिश,15 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
महासमुन्द। जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में 29 सितंबर को पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सुखीपाली में जोतराम साहू नाम का व्यक्ति अपने घर-बाडी में अवैध रूप से हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर छापामारी की गई। कार्यवाही के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के पकड़ में आया, जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम जोतराम साहू पिता पुनितराम साहू उम्र 47 साल साकिन सुखीपाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया। जिसे प्राप्त सूचना से अवगत कराते हुए संदिग्ध की घर-बाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी पर संदग्धि व्यक्ति के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर तीन पाॅलिथिन में 05-05 लीटर कुल 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब (कीमती 3000 रूपये) बरामद हुआ। जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया। आरोपी जोतराम साहू के विरूद्ध थाना पिथौरा अपराध क्रमांक 247/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
*गिरफ्तार आरोपी-*
01- जोतराम साहू पिता पुनितराम साहू उम्र 47 साल साकिन सुखीपाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद।
जप्त संपत्ति-*
01- 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 3000रूपये।























