Edition

मोहदा में 11 से 21 अक्टूबर तक होगा शारदीय नवरात्र उत्सव, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

मोहदा में 11 से 21 अक्टूबर तक होगा शारदीय नवरात्र उत्सव, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

सरायपाली। ग्राम मोहदा में सार्वजनिक नवजागरण दुर्गोत्सव समिति द्वारा शारदीय नवरात्र के अवसर पर 31वां दुर्गा पूजा उत्सव आयोजित किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होकर सहयोग करने की अपील की है।
समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। 11 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ नवरात्र उत्सव का शुभारंभ होगा। 11, 12 और 13 अक्टूबर को रात्रि में प्रोजेक्टर कार्यक्रम रखा गया है। 14 अक्टूबर को सुशील मालती नाचा पार्टी कोकनेचुवा, 15 अक्टूबर को लोक कला मंच (गम्मत) खुटेरी, 16 अक्टूबर को रसलेश्वरी नाटक पार्टी मोहदा तथा 17 अक्टूबर को महिला दण्ड नृत्य (डौंड) बरगढ़, ओडिशा की प्रस्तुति होगी।
इसी क्रम में 18 अक्टूबर को भजन संध्या (राघव मानस परिवार) दर्शीभाठा, 19 अक्टूबर को आल्हा-उदल नाटक पार्टी मोहदा तथा 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर मां शाकंभरी नाटक पार्टी मोहदा की प्रस्तुति होगी। 21 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन एवं झांकी के साथ उत्सव का समापन होगा। वहीं 20 अक्टूबर को सुबह 11 बजे महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि नवरात्र उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आयोजनों के साथ मनोरंजन एवं लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। समिति ने समस्त ग्रामवासियों से आयोजन में सहभागिता की अपील की है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!