Edition

शारदीय नवरात्र पर चकरदा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

शारदीय नवरात्र पर चकरदा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

सरायपाली। ग्राम चकरदा में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष भी भव्य सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। महोत्सव के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम की शुरुआत 11 अक्टूबर को नवरात्र आरंभ, कलश एवं मूर्ति स्थापना तथा रात्रि में रामायण पार्टी के साथ होगी। 12 अक्टूबर को महिला भागवत पार्टी, नाकापारा एवं गंगा जमुना भागवत पार्टी चकरदा की प्रस्तुति होगी। 13 अक्टूबर को जय मां सरस्वती एवं मां शारदा भागवत पार्टी चकरदा का आयोजन होगा। 14 अक्टूबर को माता सेवा एवं जसगीत पार्टी तथा 15 अक्टूबर को जय छत्तीसगढ़ लोकमंच, बारीकपाली (सांकरा) की प्रस्तुति होगी।इसी क्रम में 16 अक्टूबर को मया के बंधना नाच पार्टी छतवन, 17 अक्टूबर को भरथरी नाचा पार्टी पितईपाली (भंवरपुर) का कार्यक्रम होगा। 18 अक्टूबर को सुबह महाअष्टमी हवन-पूजा तथा रात्रि में जय मां मुड़ही चाटी दाई जसगीत, टुटीपाली का कार्यक्रम रखा गया है।19 अक्टूबर को सुबह नवकन्या भोज एवं महाभंडारा होगा, जबकि रात्रि में जय सूर्य एवं छत्तीसगढ़ी लोक कला नाच पार्टी रानीदरहा की प्रस्तुति होगी। 20 अक्टूबर को शोभायात्रा, नगर भ्रमण एवं डीजे के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा।आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने तथा महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!