Edition

सरायपाली में कार की लापरवाही से बाइक सवार पति-पत्नी घायल

सरायपाली में कार की लापरवाही से बाइक सवार पति-पत्नी घायल

सरायपाली। ग्राम जलगढ़ निवासी महिला अपने पति टीकाराम ताण्डी और पुत्र लव ताण्डी के साथ 3 अक्टूबर को मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GP 1130 से काम के सिलसिले में सरायपाली आई थी। भारती अस्पताल के पास सामने चल रही कार क्रमांक CG 06 GR 5705 के चालक ने अचानक बिना संकेत दिए कार मोड़ दी, जिससे मोटरसाइकिल कार से टकरा गई।हादसे में महिला के कमर में चोट आई, जबकि उसके पति टीकाराम ताण्डी के दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी। पुत्र लव ताण्डी को चोट नहीं आई। घायल टीकाराम को उपचार के लिए रामअवतार अस्पताल सरायपाली में भर्ती कराया गया है।महिला ने उपचार के चलते 5 अक्टूबर को थाना सरायपाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 125(ए) एवं 281 बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!