Edition

रासेयो इकाई ने ली नशा मुक्त समाज के लिए संकल्प

रासेयो इकाई ने ली नशा मुक्त समाज के लिए संकल्प

करुणा सागर/सरायपाली। डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में डॉ.मालती तिवारी रासेयो जिला संगठक एवं प्राचार्य अनिता पटेल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और ब्रह्मकुमारी संस्थान सरायपाली के संयुक्त आयोजन में नशा मुक्त अभियान के तहत संकल्प लिया गया। 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के अंतर्गत युवा वर्ग को नशा के दुष्प्रभाव को बताते हुए उन्हें नशा से दूर रहकर अपना व अपने समाज का विकास करने प्रेरित किया गया। ब्रह्मकुमारी अहिल्या दीदी जी द्वारा विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत बनाने में युवाओं की भूमिका पर जानकारी देते हुए एक नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज बनाने हेतु प्रेरित किया गया। एक स्वस्थ समाज की कल्पना तभी संभव है जब समाज व देश नशा मुक्त हो। कार्यक्रम की संयोजक कमला बाई दीवान रासेयो कार्यक्रम अधिकारी रही।

कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी संस्थान की सुनिता, भुवनेश्वरी दीदी व राजेंद्र कुमार भोई एवं महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक जितेन्द्र पटेल, रमेश पटेल, अंजेला लकड़ा, रश्मि निबरगिया, माधुरी प्रधान, आशुतोष मालवीय एवं अमितेश, गीतेश, देवकी,रुबी, लक्ष्मी, राजकुमार, प्रज्ञा, निशा सहित अन्य स्वयंसेवक शामिल हुए।

विज्ञापन

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!