Edition

महासमुंद पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 137 लीटर महुआ जब्त, 5 गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 137 लीटर महुआ जब्त, 5 गिरफ्तार

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण, बिक्री व तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की व्यवस्था- है। पुलिस ने ग्राम दलदली, जमदरहा (चौकी भंवरपुर) व ग्राम आवलाचक्का (थाना सरायपाली) में छापामार कार्रवाई की।

 

पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल *137.200 लीटर अवैध महुआ शराब* जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब *29,200 रुपये* आंकी गई है। साथ ही अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी (कीमती करीब 50,000 रुपये) भी जब्त की गई है। इस प्रकार कुल *79,200 रुपये* की संपत्ति आरोपियों से जब्त की गई है। मामले में पुलिस ने *05 आरोपियों* को गिरफ्तार किया है। तीनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!