Edition

सिंघोडा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया विद्युत ऑफिस छुईपाली का घेराव 

सिंघोडा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया विद्युत ऑफिस छुईपाली का घेराव 

 विधायक ने जताई नाराजगी, विभागीय अधिकारियों को लगाई फटकार*

– लगातार बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर की समस्या, बढ़े हुए बिजली बिल एवं सिंगल-थ्री फेस कनेक्शन की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग

सरायपाली। सिंघोडा छुईपाली क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत कटौती, ट्रांसफार्मर से संबंधित समस्याओं, बढ़े हुए बिजली बिल तथा सिंगल फेस एवं थ्री फेस कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं को लेकर सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने विद्युत ऑफिस छूईपाली का घेराव कर दिया .

 

विधायक चातुरी नंद ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की और समस्याओं के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न विद्युत समस्याओं के निराकरण के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत कटौती, ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याएं, बढ़े हुए बिजली बिल तथा सिंगल फेस एवं थ्री फेस कनेक्शन से संबंधित समस्याओं का उल्लेख करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि छुईपाली क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से विद्युत संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। बार-बार बिजली बंद होने के कारण आमजन के साथ-साथ किसानों, छोटे व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं घरेलू उपभोक्ताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ट्रांसफार्मर में खराबी एवं पर्याप्त विद्युत व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।

अधिकारियों पर विधायक ने जताई नाराजगी

क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी मिलने पर विधायक चातुरी नंद ने विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए समस्याओं के समाधान में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता को नियमित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों को छोटी-छोटी विद्युत समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए विभागीय स्तर पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

विधायक ने ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में समय पर सुधार एवं आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने, लगातार विद्युत कटौती पर रोक लगाने तथा सिंगल फेस एवं थ्री फेस कनेक्शन से संबंधित लंबित समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायतों की भी जांच कर वास्तविक स्थिति के आधार पर आवश्यक सुधार करने की बात कही। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि विद्युत व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और ग्रामीणों को परेशान करने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुईपाली के अध्यक्ष श्री तन्मय पंडा ने कहा कि क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं। विभाग को कई बार समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं होने के कारण अब कांग्रेस द्वारा जनहित में यह मुद्दा मजबूती से उठाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया और क्षेत्र में नियमित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

विधायक चातुरी नंद ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर वे लगातार अधिकारियों से जवाबदेही तय कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के लिए ग्रामीणों को परेशान होना पड़े, यह स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभाग को तत्काल आवश्यक कदम उठाकर छुईपाली क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में सुधार करना होगा।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुईपाली के अध्यक्ष श्री तन्मय पंडा, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री डॉ बिरंची बेताल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चित्रसेन नायक, मोहन लाल गुप्ता, भगत राम पटेल, सरपंच प्रभात पटेल, वृंदावन पटेल, बबलू नायक, मनीष नायक, सिंधु विशाल, मोंटू बारीक, कृष्ण कुमार पटेल, सुशील साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!