मां सिद्धेश्वरी मंदिर लाखागढ़ पीपल चौक में माता दुर्गा का पूजा अर्चन कर प्रारंभ हुआ चैत्र नवरात्र।

Ads

महासमुंद जिले के पिथौरा शहर के निकट ग्राम लाखागढ़ के पीपल चौक में माता सिद्धेश्वरी का मंदिर स्थापित है यहां आज माता दुर्गा के पूजन अर्चन कर चैत्र नवरात्र प्रारंभ हुआ।चैत्र नवरात्र हिंदुओं का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार में से एक है जो देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने के लिए समर्पित है यह पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के प्रति प्रदा तिथि से प्रारंभ होता है और 9 दिनों तक चलता है चैत्र नवरात्र का महत्व आत्म शुद्धि आत्म बल और शक्ति प्राप्ति का है यह पर्व देवी दुर्गा के नौ रूपों का शैलपुत्री ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटा कूष्मांडा स्कंदमाता कात्यायनी कालरात्रि महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है चैत्र नवरात्र के दौरान हमें देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करनी चाहिए व्रत रखना चाहिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए अखंड ज्योति जलाएं चैत्र नवरात्र का पौराणिक महत्व भी है इस दिन माता दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था यह पर्व शक्ति और साहस का प्रतीक भी है ग्राम लाखागढ़ में मां सिद्धेश्वरी समिति के द्वारा माता के हर कार्यक्रम को समिति के द्वारा आयोजित किया जाता है हर दिन ग्राम लाखागढ़ की पीपल चौक के दुर्गा मंदिर मेंआरती की जाती है मंगलवार के बजरंगबली की पूजा की जाती है शनिवार के शनि देवता की पूजा की जाती है बुधवार को भगवान गणेश की पूजा की जाती है यहां पर छोटे-छोटे बच्चे जस गीत एवं भजन गाकर माता को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं इस समिति में राही यादव के द्वारा मंदिर के देखभाल की जाती है एवं समिति के अन्य महिला समिति के सदस्यों के द्वारा सहयोग प्रदान किया जाता है इसमें मुख्य रूप से तनुजा बंजारा हेमलता श्रीवास लक्ष्मी श्रीवास्तव गौरी बाई यादव उर्वशी यादव भारती यादव प्रेमा श्रीवास जानकी दीवार ज्योति जोशी परी शर्मा वर्षा यादव नीलिमा यादव लाडो बंजारा एवं कुमार श्रीवास मनीष यादव नंदू यादव नंदू नायक नरेश नायक व अन्य लोग हैं|

विज्ञापन
Prashant Pandey
Author: Prashant Pandey

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!