पिथौरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष पूर्व बस्तर सांसद दीपक बैज का महासमुंद जिले के विभिन्न ब्लाकों में बुथ कमेटी कार्यकर्ता बैठक में शिरकत करने निकले जिसमे आज जिले के संगठनात्मक दौरा कार्यक्रम के दौरान सड़क मार्ग से पिथौरा स्थित अंजली ओवरब्रिज के उपर में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों एवं बैज समर्थकों के द्वारा ढोल धमाके फटाके गगन भेदी नारो के साथ स्वागत जोरदार अभूतपूर्व स्वागत किया गया जैसे ही दीपक बैज का काफिला स्वागत स्थल पहुंचा स्वागत को तैयार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता में अजीब उत्साह का संचार देखने को मिला स्वागत से गदगद दीपक बैज ने कहा आप सभी इतनी तेज धूप में मेरे स्वागत के खड़े है आप सभी का जोश उत्साह देखकर मुझे ऐसा लगने लगा है की आने वाले विधानसभा 2028 में आप सभी के दम पर छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता भाजपा की इस निकम्मी सरकार को हम सब उखाड़ के फेक देंगे उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय नंद, ठाकुर अनंत वर्मा, संजय सिन्हा, कमलेश बारीक, उमर हसन, गोलू रावल, उतम पटेल, गनपद डड़सेना, अनिमेष डे, फरांसीस तांडी, सरपंच नरेंद्र नायक राम कुमार साहू गीतेश साहू हेमराज प्रधान दया निधि रंजन तांडी पप्पू साहू निखिल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

