Edition

बिलासपुर : प्रताप टॉकीज चौक की कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर। न्यायधानी के व्यस्ततम इलाके प्रताप टॉकीज चौक पर स्थित एक कपड़ा दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते पड़ोस की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुँच गई हैं और राहत कार्य जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रताप चौक स्थित ‘साक्षी फैशन’ नामक प्रतिष्ठान में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। दुकान संचालक कृष्णा बैनर्जी ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 3 बजे आग लगने की पहली खबर मिली थी, जिस पर काबू पा लिया गया था। लेकिन रविवार को अचानक आग फिर से सुलग उठी और विकराल रूप धारण कर लिया। आशंका जताई जा रही है कि रात की आग पूरी तरह शांत नहीं हुई थी जिसके कारण यह दोबारा भड़की और आसपास की दुकानों तक फैल गई।

दुकानदार के मुताबिक इस हादसे में लाखों-करोड़ों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया है। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फिलहाल दमकल की टीमें और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद हैं और आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे व्यापारिक क्षेत्र में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!