पिथौरा: हनुमान जन्मोत्सव पर 2026 का ‘महासंयोग’, शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मुक्ति का सुनहरा अवसर

Ads

पिथौरा। कृषि उपज मण्डी परिसर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव एक अद्भुत और ‘स्वयं सिद्ध’ संयोग लेकर आ रहा है। लाल किताब के विशेषज्ञों के अनुसार, जहाँ हनुमान मंदिर और ठीक सामने पीपल का वृक्ष हो, वह स्थान स्वतः सिद्ध माना जाता है। अब यहाँ शनि देव की स्थापना के बाद इसकी महत्ता और बढ़ गई है।

ज्योतिषाचार्य पं. गिरीश पाण्डेय (एस्ट्रोलॉजर) ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव पर वर्षों बाद शुभ त्रिग्रही योग बन रहा है।

2 अप्रैल को बनने वाला ’10’ का अंक योग सूर्य की ऊर्जा और हनुमान जी की कृपा का प्रतीक है। वृषभ, कर्क, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय धन आगमन और उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त करेगा। मीन राशि में सूर्य, मंगल और शनि की युति से मेष, धनु और मीन राशि वालों के करियर में सफलता के द्वार खुलेंगे। वहीं, कुंभ, मीन और मेष पर चल रही साढ़ेसाती एवं सिंह और धनु की ढैया के कष्टों के निवारण के लिए हनुमान जी की आराधना अमोघ उपाय है।

मण्डी परिसर (सिन्हा हार्डवेयर के सामने) में शाम 5 बजे से विशेष पूजन एवं यज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी भक्तों को सम्मिलित होने का आह्वान किया गया है।

पं. गिरीश पाण्डेय (मो.-9926708863)
भागवत कथा वाचक
एस्ट्रोलाजर (एस्ट्रोसेज)

विज्ञापन
Prashant Pandey
Author: Prashant Pandey

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!