
रायपुर: गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – शालीमार – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के बीच साप्ताहिक ‘समर स्पेशल’ ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह गाड़ी अप्रैल से जून तक कुल 13 फेरे लगाएगी।
गाड़ी की समय-सारणी और रूट
1. इतवारी से शालीमार (गाड़ी संख्या 08865):
यह ट्रेन 02 अप्रैल से 25 जून 2026 तक हर गुरुवार को इतवारी स्टेशन से शाम 17:10 बजे प्रस्थान करेगी। छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों पर इसका समय निम्न रहेगा:
• रायपुर: रात 22:25 बजे आगमन।
• बिलासपुर: रात 00:35 बजे आगमन।
• दुर्ग: रात 21:40 बजे आगमन।
• इसके अलावा यह गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, भाटापारा, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 14:00 बजे शालीमार पहुंचेगी।
2.शालीमार से इतवारी (गाड़ी संख्या 08866):
वापसी में यह गाड़ी 03 अप्रैल से 26 जून 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को शालीमार से शाम 18:00 बजे छूटेगी। यह ट्रेन संतरागाछी, टाटानगर, राउरकेला और बिलासपुर (सुबह 07:25) होते हुए शनिवार दोपहर 15:35 बजे इतवारी पहुंचेगी।
कोच और सुविधाएं
इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 21 (ICF) कोच लगाए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:
•03 एसी थ्री-टियर और 01 एसी टू-टियर।
•10 स्लीपर कोच और 04 सामान्य (General) कोच।
•01 पैंट्री कार और 02 एसएलआरडी कोच।
नोट: यात्री विस्तृत समय-सारणी और सीटों की बुकिंग के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप की मदद ले सकते हैं।











