
पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा की होनहार बेटी अपूर्वा दीक्षित (डाली) ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित प्रयोगशाला परिचारक (Lab Attendant) भर्ती परीक्षा में अपूर्वा ने पूरे प्रदेश में 56वीं रैंक हासिल कर गौरवपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
शासकीय सेवा में पदार्पण
अपूर्वा दीक्षित का चयन राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित शासकीय दुधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर (डिग्री गर्ल्स) महाविद्यालय में हुआ है। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने शासकीय सेवा में अपना पहला कदम रखा है। अपूर्वा की इस सफलता से उनके परिवार और पूरे पिथौरा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
संस्कारों और शिक्षा का संगम
अपूर्वा के पिता श्री उमेश दीक्षित जी स्वयं शासकीय सेवा में समर्पित हैं और अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिता के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग ने अपूर्वा को इस मुकाम तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपूर्वा की इस सफलता पर इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
क्या है यह भर्ती प्रक्रिया?
उच्च शिक्षा संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रयोगशाला परिचारक के रिक्त पदों के लिए चयन सूची जारी की गई थी। हाल ही में विभाग द्वारा इसके लिए काउंसलिंग सूचना भी जारी की गई है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को उनके मेरिट क्रम के अनुसार पदस्थापना स्थल का चयन करने का अवसर दिया गया है। अपूर्वा ने अपनी उच्च मेरिट (56वीं रैंक) के आधार पर अपनी पसंद का संस्थान प्राप्त करने में सफलता पाई है।
नीचे पूरी जानकारी पढ़ें:-













