
पिथौरा। नगर में एक बार फिर भक्ति की अविरल धारा बहने वाली है। श्री श्याम भक्त मंडल पिथौरा एवं समस्त नगरवासियों के तत्वाधान में आगामी 07 अप्रैल 2026, मंगलवार को द्वितीय ‘श्री श्याम अखाड़ा’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान कसडोल रोड स्थित किसान राईस मिल के सामने आयोजित होगा।
महाराज श्याम सिंह जी चौहान का मिलेगा सानिध्य
इस गरिमामयी आयोजन में खाटू धाम के सुप्रसिद्ध पुजारी निज मंदिर सेवक परिवार से महाराज श्याम सिंह जी चौहान (प्रपौत्र महंत श्री आलू सिंह जी महाराज) का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। उनकी उपस्थिति भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
प्रमुख भजन गायकों की प्रस्तुतियाँ
भजन संध्या में देश के ख्यातिलब्ध गायक अपनी प्रस्तुति देंगे, जिनमें मुख्य रूप से:
• अंजलि द्विवेदी (बरेली)
• अम्बरीश कुमार (मुम्बई)
• सुदर्शन कुमार (मुम्बई)
• अरूण सिन्हा (सम्बलपुर)
• खगेश डड़सेना (सरायपाली)
संगीत की कमान दुर्ग के निर्मल म्यूजिकल ग्रुप (श्री श्याम शर्मा) संभालेंगे। वहीं, रायपुर के सुरेश राजस्थानी और विनय अग्रवाल द्वारा बाबा का अलौकिक शीश श्रृंगार किया जाएगा।
विशेष आकर्षण और कार्यक्रम का समय
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 07:00 बजे से होगी। श्रद्धालुओं के लिए रात्रि 09:15 बजे से ‘श्याम रसोई’ (प्रसाद) की व्यवस्था की गई है। उत्सव के दौरान अखंड ज्योत, भव्य दरबार, छप्पन भोग, सवामणी प्रसाद, इत्र वर्षा और पुष्प वर्षा जैसे विशेष आकर्षण होंगे।
जो भक्त कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित नहीं हो पाएंगे, वे “Shyam Jee Bhakti” यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर इसका सीधा प्रसारण (LIVE) देख सकेंगे। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से इस भक्तिमय आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।











