Edition

महासमुंद: उपमुख्यमंत्री अरुण साव का कल खल्लारी दौरा, ‘खल्लारी महोत्सव’ में होंगे शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव कल, शुक्रवार 03 अप्रैल 2026 को महासमुंद जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खल्लारी के प्रवास पर रहेंगे। जारी आधिकारिक दौरा कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री यहाँ आयोजित होने वाले ‘खल्लारी महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुख्य अंश:

उपमुख्यमंत्री श्री साव का कार्यक्रम रात्रि के समय निर्धारित है। वे रायपुर से शाम 07:30 बजे सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे और रात्रि 08:30 बजे खल्लारी पहुंचेंगे।

• रात्रि 08:30 से 09:30 बजे: उपमुख्यमंत्री खल्लारी महोत्सव के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

• रात्रि 09:30 बजे: खल्लारी से वापस रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

• रात्रि 10:30 बजे: रायपुर निवास वापसी।

प्रशासन द्वारा उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि श्री साव को ‘Y+’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। उनके साथ पी.एस.ओ. श्री विनोद गौतम और श्री राहुल यादव भी उपस्थित रहेंगे। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा एवं पायलट वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

विज्ञापन

और पढ़ें