Edition

महासमुंद: आरसेटी में 27 युवतियों ने सीखा सिलाई का हुनर, प्रमाण पत्र पाकर बनीं आत्मनिर्भर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महासमुंद। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ौदा आरसेटी (RSETI) महासमुंद द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। ग्राम बड़ौदा स्थित संस्थान में आयोजित 31 दिवसीय नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण के माध्यम से जिले की 27 युवतियों ने सिलाई की आधुनिक तकनीक और स्वरोजगार के गुर सीखे हैं।

मुख्य अतिथि ने बांटे प्रमाण पत्र

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत महासमुंद की अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रशिक्षण पूरा करने वाली सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

स्वरोजगार से बदलेगी तकदीर

श्रीमती दिशा दीवान ने अपने संबोधन में कहा कि बड़ौदा आरसेटी से प्रशिक्षण पाकर युवतियां अब आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने और ‘बिहान’ समूह से जुड़कर स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को न केवल कपड़े काटना और सिलना सिखाया गया, बल्कि मशीन संचालन, डिजाइनिंग और अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य योगेश्वर चंद्राकर और संस्थान के निदेशक टूटू बेहरा उपस्थित थे। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारी, प्रशिक्षक और सभी प्रशिक्षणार्थी उत्साह के साथ शामिल हुए।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!