भाजपा स्थापना दिवस पर मनमीत छाबड़ा ने फहराया पार्टी ध्वज

Ads

पिथौरा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य मनमीत सिंह छाबड़ा ने अपने पिथौरा स्थित निवास पर भाजपा का ध्वज फहराया।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा, सुशासन और “राष्ट्र प्रथम” के मूल मंत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी निरंतर अंत्योदय के संकल्प को लेकर विकसित भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है और यही विचारधारा भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाती है।

विज्ञापन
Prashant Pandey
Author: Prashant Pandey

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!