Edition

भाजपा नेता मनमीत छाबड़ा की मांग पर पिथौरा में 10 अप्रैल को गुमास्ता पंजीयन शिविर: व्यापारियों की समस्या होगी दूर

पिथौरा। नगर के व्यापारियों को गुमास्ता पंजीयन में आ रही परेशानियों के समाधान के लिए 10 अप्रैल को नगर पंचायत परिसर में शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता मनमीत सिंह छाबड़ा की पहल पर आयोजित किया जा रहा है।
छाबड़ा ने कलेक्टर महासमुंद से व्यापारियों की समस्याओं को लेकर विशेष शिविर लगाने की मांग की थी। प्रशासन ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिससे अधिक से अधिक व्यापारी लाभान्वित हो सकें।

लगातार उठा रहे जनहित के मुद्दे:
मनमीत सिंह छाबड़ा क्षेत्र में जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पिथौरा-कसडोल मार्ग और पिथौरा अस्पताल की समस्याओं को भी प्रशासन के सामने रखा था।

श्रम पदाधिकारी डीएन पात्र ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा सभी वार्डों में मुनादी कराकर व्यापारियों को सूचना दी जा रही है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपने प्रतिष्ठानों का गुमास्ता पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी या प्रशासनिक दिक्कत न हो।

ये दस्तावेज लाना जरूरी:
आधार कार्ड, जीएसटी या उद्यम पंजीयन प्रमाण पत्र, कंपनी रजिस्ट्रेशन (यदि लागू हो), किरायानामा/पार्टनरशिप डीड और मोबाइल फोन।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!