
सरायपाली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश और जिला नेतृत्व के आह्वान पर युवाओं को सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए एक विशेष पहल की गई है। सरायपाली मंडल युवा मोर्चा ने ‘हॉस्टल संपर्क अभियान’ के तहत ग्राम कुटेला स्थित आकाश हॉस्टल का दौरा किया।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने हॉस्टल में रह रहे युवा साथियों से मुलाकात की और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सरकारी लाभों के प्रति जागरूक करना और उनकी शैक्षणिक व व्यक्तिगत समस्याओं को समझना था। उपस्थित पदाधिकारियों ने छात्रों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उन्हें जल्द से जल्द सुलझाने का भरोसा दिलाया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री विपिन उब्वेजा, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री संजय शर्मा और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री स्वर्ण सिंह सलूजा मौजूद रहे। साथ ही मंडल महामंत्री श्री विदित धनानिया, मंडल मीडिया प्रभारी श्री मुरलीधर नायक, गजेंद्र ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री शिवा जायसवाल, अमन ठाकुर और युगांत मीरी सहित अनेक सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।











