Edition

पिथौरा में गुमास्ता पंजीयन के लिए शिविर: सांसद प्रतिनिधि की पहल पर लगा शिविर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिथौरा। नगर पंचायत द्वारा व्यापारियों की सुविधा के लिए गुमास्ता (व्यापार अनुज्ञापन) पंजीयन हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के व्यापारी पहुंचकर अपना व्यापार अनुज्ञापन बनवा रहे है।

नगर पंचायत ने सभी व्यापारी बंधुओं से अपील की है कि वे शिविर का लाभ उठाते हुए समय पर अपना पंजीयन कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक असुविधा का सामना न करना पड़े।

आवश्यक दस्तावेज:
पंजीयन के लिए नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दुकान से संबंधित दस्तावेज (मालिकाना प्रमाण या किराया अनुबंध) तथा नगर पंचायत टैक्स की रसीद अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।

शिविर में दस्तावेजों की जांच के बाद मौके पर ही पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

ज्ञात हो कि सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा की पहल पर इस शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, पार्षद राजू सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि पुष्पराज गजेंद्र, व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, रैदास गोयल एवं सीएमओ बिरझुराम सोनबेर उपस्थित रहे।

pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

विज्ञापन

और पढ़ें