Edition

सुखीपाली में गरजे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, ‘गांव चलो घर चलो’ अभियान के जरिए जनता से साधा सीधा संपर्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बसना: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय आह्वान पर संचालित ‘गांव चलो घर चलो’ अभियान के अंतर्गत बसना विधानसभा के ग्राम सुखीपाली में भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने इस अभियान का शंखनाद करते हुए ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी।

डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर जोरविधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने घर-घर दस्तक देकर जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का मुख्य ध्येय समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘डबल इंजन’ सरकार अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए समर्पित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उज्ज्वला, आयुष्मान कार्ड और पीएम आवास जैसी योजनाओं का लाभ सीधे गरीबों तक पहुंच रहा है।

विकास और विश्वास का सेतु

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बिजली, सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। किसानों को बोनस और उपज का सही मूल्य दिलाना सरकार की बड़ी उपलब्धि है। डॉ. अग्रवाल ने भावुक होते हुए कहा, “विधायक बनने से पहले भी मैं आपकी सेवा में था और आज भी मेरा समर्पण बसना की खुशहाली के लिए है।” उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया।

वरिष्ठ जनों की उपस्थिति

इस गौरवमयी अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:

मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जनपद पंचायत पिथौरा अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरुषोत्तम धृतलहरे, जिला मंत्री भाजपा सुशीलकांति पटेल, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय नायक, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा क्षमा गोयल, अध्यक्ष सहकारी समिति पिथौरा विजय पटेल, सरपंच लाखागढ़ प्रियरंजन कोसरिया, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक वेदप्रकाश गोयल, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू, वर्षा सोनी, दुर्गेश सिन्हा, सतीश प्रधान, प्रेमशंकर प्रधान, सोसायटी अध्यक्ष कन्हैया प्रधान, पदुम साहू, नयन प्रधान, सरपंच प्रतिनिधि विष्णु बुडेक, अंतर्यामी प्रधान, ऋषिकेश साहू, नयन प्रधान, भोगीलाल पटेल, विष्णुप्रसाद बुडेक, रक्षपाल विशाल, नंदकिशोर प्रधान, अंतर्यामी प्रधान, सुदामा बढ़ई, हेमंत प्रधान, श्रीराम मिर्धा, उद्धव प्रधान, जन्मजय, राहुल प्रधान और आजाद साहू शामिल रहे।

विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शासन की योजनाओं और जनता के बीच एक मजबूत सेतु बनकर कार्य करें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!