
मेमरा/बिमलपुर:
आस्था और भक्ति के संगम ‘श्री श्याम महोत्सव’ का आयोजन आगामी 22 अप्रैल 2026 को होने जा रहा है। मेमरा-बिमलपुर की पावन धरा पर आयोजित होने वाले इस भव्य संकीर्तन में श्रद्धालुओं को बाबा श्याम के अलौकिक दर्शन और सुमधुर भजनों का आनंद लेने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 7:31 बजे से होगी। इस उत्सव को खास बनाने के लिए देश के प्रसिद्ध भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें मुंबई की गिन्नी कौर, सरायपाली के खगेश डडसेना व अंजलि अग्रवाल, पिथौरा के सुमित बंसल और भाटापारा का सूरज म्यूजिशियन ग्रुप अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर करेंगे।
विशेष आकर्षण:
महोत्सव के दौरान बाबा का अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योत, पुष्प एवं इत्र वर्षा के साथ-साथ छप्पन भोग का भव्य आयोजन किया जाएगा। साथ ही, श्रद्धालुओं के लिए ‘श्री श्याम रसोई’ (महाप्रसाद) की व्यवस्था रात्रि 9:15 बजे से की जाएगी।
• आयोजक: करने वाले श्याम, कराने वाले श्याम
• दरबार सेवा: श्री श्याम सेवा समिति, पिथौरा
• निवेदक: सुरेश कुमार मनोज अग्रवाल
• स्थान: उत्सव स्थल – मेमरा, बिमलपुर










