Edition

पिथौरा-अक्षय तृतीया पर अग्र सेवा दल की अनूठी पहल, राहगीरों को पिलाया 1100 गिलास ठंडा शरबत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिथौरा। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर पिथौरा के स्थानीय थाना चौक में सेवा और समर्पण का एक शानदार नजारा देखने को मिला। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से जूझते राहगीरों को राहत देने के लिए ‘अग्र सेवा दल’ द्वारा एक विशेष शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। गजानन सत्यनारायण (भक्कू) अग्रवाल के विशेष सौजन्य से आयोजित इस सेवा कार्य में लगभग 1100 से अधिक लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई।

इस पुण्य कार्य में समाज के विभिन्न वर्गों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्काउट गाइड संघ पिथौरा के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी सहित संतोष कुमार साहू, लेखराम साहू, झनेश साहू, दिलीप निषाद, नरेश नायक, राजीव तिवारी, संतोषी ठाकुर, निर्मला चौधरी और सीमा जोसेफ का विशेष योगदान रहा।

प्रमुख समाजसेवियों ने बढ़ाया उत्साह

अग्रवाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों में अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल, सुरेश बंसल, राजेश गोयल, संजय गोयल और भावेश गोयल ने शिविर स्थल पर पहुँचकर सेवाभावी युवाओं का मनोबल बढ़ाया। उपस्थित अतिथियों ने गजानन सत्यनारायण ज्वैलर्स और अग्र सेवा दल की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

पुण्य का कार्य है प्यासे को पानी पिलाना

शिविर के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अक्षय तृतीया पर दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है और ऐसे में प्यासे राहगीरों को शीतल पेय उपलब्ध कराना सबसे बड़ी मानव सेवा है। इस आयोजन के दौरान अग्र सेवा दल की टीम से सुमित अग्रवाल (सोनू), संदीप अग्रवाल, सुमित अग्रवाल (प्रतीक), अमित गोयल, शुभम अग्रवाल और मनीष अग्रवाल मुख्य रूप से सक्रिय रहे। राहत भरा शरबत पाकर राहगीरों ने भी दल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

विज्ञापन

और पढ़ें