Edition

पुजारीपाली में सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुजारीपाली में सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न

सरायपाली/ विधानसभा के ग्राम पुजारीपाली में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं और शासन की योजनाओं का लाभ लिया।

कार्यक्रम में शामिल होकर विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए गए। ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी शिकायतें सुनी गईं और कई मामलों का तत्काल समाधान किया गया।

*योजनाओं की दी जानकारी*
शिविर में ग्रामीणों से संवाद कर राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई। उन्हें बताया गया कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पात्र हितग्राहियों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देकर योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

*हितग्राहियों को मिली सामग्री*
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं किट का वितरण किया गया। इससे ग्रामीणों में शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।

ग्रामीणों ने शिविर आयोजन के लिए शासन-प्रशासन का आभार जताया और कहा कि ऐसे शिविरों से गांव में ही समस्याओं का समाधान हो जाता है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!