Edition

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में उड़नदस्ता टीम द्वारा परीक्षा का औचक निरीक्षण

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में उड़नदस्ता टीम द्वारा परीक्षा का औचक निरीक्षण

 

सरायपाली / शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली परीक्षा केंद्र का उड़नदस्ता टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण सुबह ठीक 10:50 बजे डीएलएड परीक्षा की निष्पक्षता और व्यवस्था को जांचने के उद्देश्य से किया गया।निरीक्षण टीम में मुख्य रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी.पटेल एवं बीआरसी देवानंद नायक तथा सविता साहू शामिल थे। उड़नदस्ता टीम ने केंद्र में पहुंचकर चल रही परीक्षा की सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया।केंद्र में दर्ज कुल 100 विद्यार्थियों में से 99 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित पाए गए। जबकि 1 विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। परीक्षा केंद्र में परीक्षा शांतिपूर्ण, सुचारू और कड़े अनुशासन के बीच संचालित होती पाई गई।निरीक्षण के दौरान केंद्र के केंद्राध्यक्ष दिलीप कुमार नायक, सहायक केंद्राध्यक्ष मनोज पटेल एवं लिपिक कुलदीप सतपथी के उपस्थिति में उड़नदस्ता टीम ने केंद्र की पारदर्शी और व्यवस्थित परीक्षा संचालन प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!